Presidential Election 2022 पर ममता बनर्जी के बदले सुर, कहा- द्रौपदी मुर्मू की जीत के ज्यादा चांस
ममता बनर्जी ने कहा कि 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की जीत की अधिक संभावनाएं है. महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के बाद एनडीए का संख्याबल बढ़ा है
Presidential Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने हमसे पहले बात की होती तो हम द्रौपदी मुर्मू का समर्थन कर सकते थे. अगर बीजेपी ने सूचित किया होता कि वे एक आदिवासी महिला को उम्मीदवार के रूप में दे रहे हैं तो हम समर्थन करते.
ममता बनर्जी ने कहा कि 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की जीत की अधिक संभावनाएं है. महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के बाद एनडीए का संख्याबल बढ़ा है. ममता बनर्जी ने जोर देकर कहा कि आम सहमति वाला उम्मीदवार देश के लिए हमेशा बेहतर होता है. उन्होंने ये भी साफ किया कि टीएमसी विपक्षी दलों के निर्णय के मुताबिक ही चलेगी. ममता बनर्जी ने कहा कि हमारे मन में सभी धर्म, जाति और पंथ के लिए बराबर सम्मान है. हम चाहते हैं कि राष्ट्रपति चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो. हमें महिला उम्मीदवार को उतारने की कोशिश करनी चाहिए थी. मैं अकेले फैसला नहीं कर सकती थी.
राष्ट्रपति चुनाव को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने हमसे पहले बात की होती तो हम द्रौपदी मुर्मू का समर्थन कर सकते थे. अगर बीजेपी ने सूचित किया होता कि वे एक आदिवासी महिला को उम्मीदवार के रूप में दे रहे हैं तो हम समर्थन करते.
— Upendrra Rai (@UpendrraRai) July 1, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2022 11:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

