Maharashtra Political Crisis: शिंदे गुट के विधायक ने कहा- 'इस्तीफा दें उद्धव ठाकरे, शिवसेना-BJP की बनें सरकार'
विधायक दीपक केसरकर ने कहा "हम शिवसेना और बीजेपी की सरकार चाहते हैं. उद्धव ठाकरे सरकार को हार मान लेनी चाहिए और इन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए."
Maharashtra Political Crisis: गुवाहाटी के होटल में ठहरे शिंदे गुट के विधायक दीपक केसरकर ने कहा "हम शिवसेना और बीजेपी की सरकार चाहते हैं. प्रदेश में बेहतर सरकार बनेगी तो बेहतर काम होगा. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार अल्पमत में है. उद्धव ठाकरे सरकार को हार मान लेनी चाहिए और इन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए."
सियासी संकट के बीच महाराष्ट्र में बैठकों का दौर जारी है. एक ओर जहां महाराष्ट्र बीजेपी विधायक देवेंद्र फडणवीस के घर पर कोर्ट कमेटी की बैठक चल रही है. बैठक में बीजेपी नेता चंद्रकांत पाटील और पंकजा मुंडे समेत कई नेता शामिल हैं. वहीं अब एनसीपी नेता भी सीएम उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री पहुंचने लगे हैं. जयंत पाटील और दिलीप वाल्से उनके घर पहुंच रहे हैं.
Safeguarding Hindutva:
Not a rebellion
But a fight for Shiv Sena’s self-respect
- Deepak Kesarkar#MiShivsainik #mieknathshinde @mieknathshinde pic.twitter.com/xoduxcMORA
— Deepak Kesarkar (@dvkesarkar) June 27, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2022 06:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

