Eknath Shinde In Surat: महाराष्ट्र में खेला? शिवसेना के 11 विधायकों के साथ सूरत पहुंचे एकनाथ शिंदे, बीजेपी के संपर्क में MLA
एमएलसी चुनाव के नतीजे आने के बाद राज्य की सियासत में बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला है. शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे 11 विधायकों के साथ गुजरात के सूरत पहुंच गए हैं. दावा किया जा रहा है कि एकनाथ शिंदे बीजेपी के संपर्क में हैं.
Eknath Shinde In Surat: महाराष्ट्र में एमएलसी चुनाव के बाद शिवसेना में फूट की चर्चा जहां जोर-शोर से चल रही है. वहीं शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे 11 विधायकों के साथ गुजरात के सूरत पहुंच गए हैं. दावा किया जा रहा है कि एकनाथ शिंदे बीजेपी के संपर्क में हैं. गुजरात के गृह मंत्री और सूरत से बीजेपी विधायक हर्ष सांघवी इन विधायकों के लिए सारी प्लानिंग कर रहे हैं. सांघवी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी सहयोगियों में से एक हैं. इन सबके बीच CM ठाकरे ने आज दोपहर विधायकों की बैठक बुलाई है. शिवसेना के भीतर सब कुछ ठीक नहीं है. एक बड़े राजनीतिक प्रभाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. इसलिए शिवसेना के लिए आज का दिन अहम माना जा रहा है.
#Breaking | MVA government now in big trouble?
Eknath Shinde is with 11 MLAs in a hotel in Surat, Gujarat.
Kritesh patel with a ground report.@vinivdvc shares details with @shilparathnam pic.twitter.com/2mnqHAhpRN
— News18 (@CNNnews18) June 21, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2022 09:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

