'Madhya Pradesh में BJP की सरकार बनी तब पहनूंगा जूते-चप्पल', पार्टी नेता का संकल्प पूरा हुआ तो पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान ने अपने हाथ से पहनाए जूते; देखें VIDEO
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनूपपुर के भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी को खुद अपने हाथ से जूता पहनाकर उनका संकल्प पूरा करवाया. शिवराज सिंह चौहान ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''रामदास पुरी जैसे कार्यकर्ता पार्टी की शक्ति और पूंजी हैं.''
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनूपपुर के भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी को खुद अपने हाथ से जूता पहनाकर उनका संकल्प पूरा करवाया. शिवराज सिंह चौहान ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''रामदास पुरी जैसे कार्यकर्ता पार्टी की शक्ति और पूंजी हैं. अनूपपुर के भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रामदास पुरी जी ने संकल्प लिया था कि जब तक प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं बनेगी, तब तक वे जूते चप्पल नहीं पहनेंगे. प्रदेश में भाजपा की सरकार बन गयी और उनका संकल्प पूरा होने पर हमने उन्हें आज जूते धारण करवाये हैं. ऐसे समर्पित व कर्मठ कार्यकर्ता पर भाजपा को गर्व है और ऐसे ही कार्यकर्ता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प को भी पूरा करके अपने देश को भी समृद्ध और विकसित बनाने में योगदान देंगे. मैं रामदास जी को प्रणाम करता हूँ!''
देखें वीडियो-
रामदास पुरी जैसे कार्यकर्ता पार्टी की शक्ति और पूंजी हैं...
अनूपपुर के भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रामदास पुरी जी ने संकल्प लिया था कि जब तक प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं बनेगी, तब तक वे जूते चप्पल नहीं पहनेंगे।
प्रदेश में भाजपा की सरकार बन गयी और उनका संकल्प पूरा होने पर हमने… pic.twitter.com/3Q50QThen3
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 23, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2023 12:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

