PM Modi Security Breach Video: रोड शो के दौरान पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक, प्रधानमंत्री के बहेद नजदीक पहुंचा शख्स
सुरक्षा एजेंसियों ने शख्स को हिरासत में ले लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. पीएम के इतने करीब पहुंच जाना गंभीर चूक माना जा रहा है.
PM Modi Security Breach in Karnataka: कर्नाटक में रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में सेंध लगने की घटना सामने आई है. एक शख्स को पीएम की तरफ दौड़ लगाने की कोशिश करते वक्त पकड़ा गया है. मौके पर पुलिसबल मुस्तैद था. जैसे ही उस शख्स ने भागने की कोशिश की तो पुलिस ने बीच रास्ते में पकड़ लिया. सुरक्षा एजेंसियों ने उसे हिरासत में ले लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. पीएम के इतने करीब पहुंच जाना गंभीर चूक माना जा रहा है. इससे पहले जनवरी में कर्नाटक के हुबली में पीएम मोदी का रोड शो था, तब एक बच्चा पीएम के करीब आ गया था. ये बच्चा छठी क्लास में पढ़ता है और पीएम मोदी को माला पहनाना चाहता था.
#WATCH | Karnataka: Security breach during PM Modi's roadshow in Davanagere, earlier today, when a man tried to run towards his convoy. He was later detained by police.
(Visuals confirmed by police) pic.twitter.com/nibVxzgekz— ANI (@ANI) March 25, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2023 08:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

