Himachal Elections 2022: हिमाचल में जयराम ठाकुर के चेहरे पर ही चुनाव लड़ेगी भाजपा, JP नड्डा ने किया ऐलान
जेपी नड्डा ने सस्पेंस खत्म करते हुए कहा कि पार्टी जयराम ठाकुर के चेहरे पर ही विधानसभा चुनाव लड़ेगी.
10 अप्रैल: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में इसी साल विधानसभा चुनाव (Assembly Elections 2022) होने हैं. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने साफ कर दिया है कि सूबे में पार्टी का सीएम फेस कौन होगा. रविवार को जेपी नड्डा ने सस्पेंस खत्म करते हुए कहा कि पार्टी जयराम ठाकुर के चेहरे पर ही विधानसभा चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा कि टिकट बाटंने के दौरान इस बात का विशेष ख्याल रखा जाएगा कि कौन से उम्मीदवार सीट जीत सकते हैं. जेपी नड्डा रविवार को शिमला में हैं. रामनवमी के अवसर पर उन्होंने शिमला में जाखू मंदिर में पूजा-अर्चना भी की.
BJP National President Shri @JPNadda addresses a press conference in Shimla, Himachal Pradesh. https://t.co/RwnA19xrMl
— BJP (@BJP4India) April 10, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2022 03:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

