कांग्रेस के असंतुष्टों या पार्टी के कामकाज में व्यापक बदलाव की मांग करने वाले 'जी-23' समूह ने आज संयुक्त बयान में कहा “भाजपा का विरोध करने के लिए कांग्रेस को मजबूत करना जरूरी है. हम कांग्रेस पार्टी से 2024 के लिए एक विश्वसनीय विकल्प का मार्ग प्रशस्त करने के लिए एक मंच बनाने के लिए अन्य समान विचारधारा वाली ताकतों के साथ बातचीत शुरू करने की मांग करते हैं.”

इससे पहले कांग्रेस के असंतुष्टों या पार्टी के कामकाज में व्यापक बदलाव की मांग करने वाले 'जी-23' समूह ने पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के आवास पर बैठक की और कश्मीरी भोजन का स्वाद लेते हुए पार्टी नेतृत्व, विशेष रूप से गांधी परिवार को लेकर अपनी रणनीति पर चर्चा की.

समूह में शुरुआती सदस्यों के अलावा मणिशंकर अय्यर, पटियाला की सांसद और पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर, वरिष्ठ नेता पी.जे. कुरियन, पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्टल, राज बब्बर और कुलदीप शर्मा सहित कुछ और नेता भी बैठक में शामिल हुए. बैठक में शंकरसिंह वाघेला और संदीप दीक्षित ने भी हिस्सा लिया. वाघेला पहले कांग्रेस में रहे हैं, लेकिन उनकी वर्तमान स्थिति स्पष्ट नहीं है.

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)