Champawat By-Election: चंपावत में वोटिंग शुरू, EVM में लॉक होगी CM धामी सहित चार प्रत्याशियों की किस्मत
चंपावत उपचुनाव के मद्देनज़र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंदिर में जाकर पूजा की. इस दौरान उन्होंने कहा किसभी लोग शत-प्रतिशत मतदान में हिस्सा लेंगे और चंपावत का नया इतिहास बनाएंगे.
उत्तराखंड: चंपावत उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा में अपने निवास के पास मंदिर में जाकर पूजा की. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं चंपावत विधानसभा के सभी मतदाताओं को शुभकामनाएं देता हूं कि वो मतदान करने के लिए मतदान केंद्र आ रहे हैं, सभी लोग शत-प्रतिशत मतदान में हिस्सा लेंगे और चंपावत का नया इतिहास बनाएंगे.
आपको बता दें कि चंपावत उपचुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है, जबकि 3 जून को चुनाव का परिणाम आना है. इस चुनाव में बीजेपी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी और कांग्रेस ने निर्मला गहतोड़ी को अपना उम्मीदवार बनाया है.
मैं चंपावत विधानसभा के सभी मतदाताओं को शुभकामनाएं देता हूं कि वो मतदान करने के लिए मतदान केंद्र आ रहे हैं, सभी लोग शत-प्रतिशत मतदान में हिस्सा लेंगे और चंपावत का नया इतिहास बनाएंगे: चंपावत विधानसभा उपचुनाव पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, खटीमा, उत्तराखंड pic.twitter.com/Z8P2DAxMFg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 31, 2022
उत्तराखंड: चंपावत उपचुनाव के मद्देनज़र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में अपने निवास के पास मंदिर में जाकर पूजा की। pic.twitter.com/xiZvKHgUMR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 31, 2022
उत्तराखंड: चंपावत उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। तस्वीरें भजनपुर, बनबसा के मतदान केंद्र से हैं। pic.twitter.com/mYiV9y7jOH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 31, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2022 07:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

