Gujarat: कल होने वाले मंत्रियों के शपथ ग्रहण को लेकर फंसा पेंच, पद छीनने से नाखुश कई नेता विजय रुपाणी से मिलने पहुंचे- रिपोर्ट
भूपेंद्र पटेल के सोमवार को गुजरात के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद गुरुवार को नए मंत्रिमंडल की शपथ लेने की योजना थी, लेकिन अब पेंच फंसता नजर आ रहा है. खबर है कि कई मंत्री पद जाने से नाराज हो गए है और वह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी से मिलने उनके आवास पहुंचे है. भूपेंद्र पटेल सरकार के नए मंत्री कल दोपहर पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे. फिलहाल नए मंत्रियों के नाम अभी घोषित नहीं हुए हैं, लेकिन कहा जा रहा है कि पुराने मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है.
गुजरात इकाई के प्रमुख भूपेंद्र यादव नए मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले लोगों के नाम तय करने के लिए पिछले दो दिनों से गांधीनगर में लगातार बैठकें कर रहे हैं. ऐसी अटकलें हैं कि पटेल अपने मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों को शामिल करेंगे. कई पुराने नेताओं को युवा नेताओं के लिए जगह खाली करनी पड़ सकती है.
#Breaking#Gujarat में मंत्रियों के शपथ ग्रहण को लेकर फंसा पेंच #ATVideo pic.twitter.com/7bxUHa0JxF
— AajTak (@aajtak) September 15, 2021
The swearing-in ceremony of the new cabinet of CM Bhupendra Patel will take place on September 16 at 1.30 pm at Raj Bhavan, Gandhinagar: Gujarat Chief Minister's Office pic.twitter.com/KmYry7XTxH
— ANI (@ANI) September 15, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2021 04:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

