Gujarat Election Result: AAP के CM उम्मीदवार ईशुदान गढ़वी खंभालिया सीट से पीछे, गुजरात में भाजपा को बहुमत!
आप Latestly Hindi वेबसाइट पर चुनाव से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट पा सकते हैं.
Gujarat Assembly Election Result 2022 LIVE: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं. शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बहुमत मिलती दिख रही है. वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस चल रही है. बात करें आदमी पार्टी की तो एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी फिलहाल दहाई के आंकड़े के नीचे चल रही है. AAP के CM उम्मीदवार ईशुदान गढ़वी खंभालिया से पीछे चल रहे हैं.
गुजरात चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है, शुरुआती रुझान में बीजेपी 129 सीटों पर आगे चल रही है. तो कांग्रेस 50 सीटों पर और आप 02 सीटों पर आगे चल रही है.
गुजरात के मंत्री व सूरत पश्चिम से बीजेपी उम्मीदवार पूर्णेश मोदी ने कहा, ‘बीजेपी तोड़ेगी रिकॉर्ड इसे अधिकतम सीटें और उच्चतम मतदान प्रतिशत प्राप्त होगा. हमारे सभी प्रत्याशी अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशियों से भारी अंतर से आगे होंगे. BJP की भारी जीत होगी.
BREAKING | AAP के ईशुदान गढ़वी खंभालिया से पीछे
LIVE देखें- https://t.co/QyPGmXZOcm
LIVE पढ़ें- https://t.co/FKhIEcCAJV
@RubikaLiyaqua @akhileshanandd @romanaisarkhan @SavalRohit @aparna_journo @JournoPranay#ResultsOnABP #Gujarat #HimachalPradesh #ABPElectionCentre #KBM2022 pic.twitter.com/dhxerrVHph
— ABP News (@ABPNews) December 8, 2022
गुजरात के 33 जिलों में विधानसभा चुनाव दो फेज में 1 और 5 दिसंबर को हुए थे. गुजरात के 182 विधानसभा सीटों के लिए 37 मतगणना केंद्रों पर काउंटिंग हो रही है.
गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम 2022 (Gujarat Assembly Election Result 2022) के लाइव अपडेट देखने के लिए आप भारतीय चुनाव आयोग (ECI) की वेबसाइट results.eci.gov.in पर विजिट कर सकते हैं. इसके अलावा आप Latestly Hindi वेबसाइट पर भी चुनाव से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट पा सकते हैं.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2022 08:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

