Gujarat Election Result: घाटलोडिया सीट पर सीएम भूपेंद्र पटेल आगे, रिवाबा जडेजा को बढ़त, अल्पेश ठाकोर पीछे
आप Latestly Hindi वेबसाइट पर भी चुनाव से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट पा सकते हैं.
Gujarat Assembly Election Result 2022 LIVE: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं. अहमदाबाद की हाई प्रोफाइल घाटलोडिया सीट पर बीजेपी उम्मीदवार सीएम भूपेंद्र पटेल आगे चल रहे हैं. इस सीट पर कांग्रेस ने अमी याग्निक को उतारा है. अहमदाबाद के अधिकतर सीटों पर शुरुआती रुझानों में बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच मुकाबला कांग्रेस तीसरे नंबर पर है.
बीजेपी की दावेदार रिवाबा जडेजा जामनगर से चुनाव लड़ रही हैं वह जामनगर से कांग्रेस के दावेदार को पछाड़ती हुई बढ़त बनाए हुए है. तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी के अल्पेश ठाकोर दक्षिणी गांधीनगर से पीछे चल रहे हैं.
LIVE: अहमदाबाद की हाई प्रोफाइल घाटलोडिया सीट पर बीजेपी उम्मीदवार सीएम भूपेंद्र पटेल आगे चल रहे हैं. इस सीट पर कांग्रेस ने अमी याग्निक को उतारा है.https://t.co/BKDDSlUqs2#ResultsWithTV9 | #GujaratElection2022 pic.twitter.com/qeRLQwfooG
— TV9 Bharatvarsh (@TV9Bharatvarsh) December 8, 2022
गुजरात के 33 जिलों में विधानसभा चुनाव दो फेज में 1 और 5 दिसंबर को हुए थे. गुजरात के 182 विधानसभा सीटों के लिए 37 मतगणना केंद्रों पर काउंटिंग हो रही है.
गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम 2022 (Gujarat Assembly Election Result 2022) के लाइव अपडेट देखने के लिए आप भारतीय चुनाव आयोग (ECI) की वेबसाइट results.eci.gov.in पर विजिट कर सकते हैं. इसके अलावा आप Latestly Hindi वेबसाइट पर भी चुनाव से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट पा सकते हैं.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2022 09:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

