देश

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में अब फ्लोर टेस्ट की जरूरत नहीं, नई सरकार बनाने का रास्ता साफ

राज्यपाल के आदेश के अनुसार, अब फ्लोर टेस्ट की कोई आवश्यकता नहीं है, इसलिए आज का विशेष सत्र नहीं बुलाया जाएगा.

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में अब फ्लोर टेस्ट की जरूरत नहीं, नई सरकार बनाने का रास्ता साफ
देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे (Photo Credit : Facebook)

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र विधानसभा सचिव राजेंद्र भागवत ने सभी राज्य विधायकों को सूचित किया कि राज्यपाल के आदेश के अनुसार, अब फ्लोर टेस्ट की कोई आवश्यकता नहीं है, इसलिए आज का विशेष सत्र नहीं बुलाया जाएगा. उद्धव ठाकरे ने कल महाराष्ट्र के सीएम और अपने एमएलसी पद से इस्तीफे की घोषणा की.

सूत्रों की मानें तो शिंदे गुट के समर्थन से बीजेपी राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के समक्ष जल्द ही सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है.उद्धव ठाकरे के इस्तीफा देने के बाद अब एकनाथ शिंदे को यह तय करना है कि वो और उनके साथी विधायक किस पार्टी के नाम से अपने आपको परिभाषित करेंगे और राज्यपाल के समक्ष बीजेपी के सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2022 09:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).