Manish Kashyap: यूट्यूबर मनीष कश्यप समेत 10 लोगों पर FIR दर्ज, फिर जा सकते हैं जेल- VIDEO
बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप समेत 10 लोगों के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन मामले में FIR दर्ज हुआ है.
Manish Kashyap: बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप समेत 10 लोगों के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन मामले में FIR दर्ज हुआ है. पुलिस के मुताबिक, आचार संहिता लागू होने के बावजूद 19 मार्च को मनीष कश्यप दरपा थाना अंतर्गत नरकटिया बाजार में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे. वह अपने कार्यकर्ता के घर से खुद के लिए लोगों से वोट मांग रहे थे. इस माामले में छौड़ादानो सीओ के आवेदन पर मुकदमा दर्ज किया गया है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है. बता दें, मनीष कश्यप को बीजेपी से टिकट मिलने के कयास लगाए जा रहे थे. लेकिन अब इसकी संभावना कम लग रही है. ऐसे में मनीष कश्यप निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं.
यूट्यूबर मनीष कश्यप पर FIR दर्ज:
यूट्यूबर मनीष कश्यप पर FIR दर्ज।
मोतिहारी: आचार संहिता उल्लंघन मामले में दरपा थाना में हुआ FIR दर्ज।#ManishKashyap #YouTuber pic.twitter.com/VjeV1rq5oJ
— News18 Bihar (@News18Bihar) March 21, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2024 09:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

