देश

Delhi Ordinance: लोकसभा में सोमवार को पेश दिल्ली अध्यादेश बिल, AAP समेत कई पार्टियां करेंगी विरोध

दिल्ली की आप सरकार ने इस अध्यादेश का पुरजोर विरोध किया है. दिल्ली के सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने संसद में इस बिल का विरोध करने के लिए विपक्षी दलों से सहयोग मांगा है.

Delhi Ordinance: लोकसभा में सोमवार को पेश दिल्ली अध्यादेश बिल, AAP समेत कई पार्टियां करेंगी विरोध
(Photo Credit : Twitter)

Delhi Ordinance 2023 Bill: दिल्ली के अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग से जुड़े केंद्र सरकार के अध्यादेश (Delhi Ordinance) से संबंधित बिल को सोमवार (31 जुलाई) को संसद (Parliament) में पेश किया जाएगा. पीएम मोदी (PM Modi) की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में मंगलवार को इस बिल को मंजूरी दे दी गई थी.

दिल्ली की आप सरकार ने इस अध्यादेश का पुरजोर विरोध किया है. दिल्ली के सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने संसद में इस बिल का विरोध करने के लिए विपक्षी दलों से सहयोग मांगा है.

केजरीवाल ने समर्थन जुटाने के लिए सीएम नीतीश कुमार, ममता बनर्जी, शरद पवार, सीएम एमके स्टालिन समेत कई विपक्षी नेताओं से मुलाकात की है. कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके समेत कई पार्टियों ने आप का समर्थन करने की बात कही है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2023 03:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).