देश

AAP Vs LG: झूठा है भ्रष्टाचार का आरोप, आप विधायकों के खिलाफ करेंगे कानूनी कार्रवाई: दिल्ली के उपराज्यपाल

आप के इन नेताओं ने हाल ही में दावा किया है कि 2016 में नोटबंदी के दौरान उपराज्यपाल एक घोटाले में शामिल हैं और सीबीआई जांच की मांग की है.

AAP Vs LG: झूठा है भ्रष्टाचार का आरोप, आप विधायकों के खिलाफ करेंगे कानूनी कार्रवाई: दिल्ली के उपराज्यपाल
Vinai Kumar Saxena

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की सरकार और उपराज्यपाल के बीच तल्खी नया मोड़ ले सकती है. दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना (Vinai Kumar Saxena) आप नेताओं सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj), आतिशी (Atishi), दुर्गेश पाठक (Durgesh Pathak) और जैस्मीन शाह (Jasmine Shah) सहित अन्य के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया है. इन नेताओं द्वारा भ्रष्टाचार के आरोपों को झूठा बताते हुए कानूनी कार्रवाई का फैसला लिया गया है. एलजी हाउस की तरफ से जारी बयान में इस बात की जानकारी दी गई है.

आप के इन नेताओं ने विनय कुमार सक्सेना पर खादी ग्रामोद्योग के चेयरमेन रहते हुये घोटाले का आरोप लगाया था. आप के इन नेताओं ने हाल ही में दावा किया है कि 2016 में नोटबंदी के दौरान उपराज्यपाल एक घोटाले में शामिल हैं और सीबीआई जांच की मांग की है.

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2022 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).