Punjab: गुरदासपुर में सनी देओल पर जमकर बरसे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, जनता से पूछा- 'कभी शक्ल देखी उसकी..'
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछली बार, आप सभी ने सनी देओल को वोट दिया था. क्या वह कभी यहां आए थे? वह कभी नहीं आए, तो क्या फायदा हुआ? हम सभी ने सोचा कि वह एक बड़े एक्टर हैं और अगर हम उन्हें वोट देंगे, तो वे कुछ करेंगे. ये बड़े लोग कुछ नहीं करने वाले हैं. अपना वोट 'आम आदमी' को दीजिए, वे कम से कम आपके काम तो आएंगे.
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शनिवार को पंजाब (Punjab) के गुरदासपुर में मौजूद थे. इस दौरान आयोजित एक जनसभा में अपने भाषण के दौरान अरविंद केजरीवाल ने बॉलीवुड एक्टर और गुरदासपुर (Gurdaspur) से बीजेपी के सांसद सनी देओल (Sunny Deol) पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि पिछली बार, आप सभी ने सनी देओल को वोट दिया था. क्या वह कभी यहां आए थे? वह कभी नहीं आए, तो क्या फायदा हुआ? हम सभी ने सोचा कि वह एक बड़े एक्टर हैं और अगर हम उन्हें वोट देंगे, तो वे कुछ करेंगे. ये बड़े लोग कुछ नहीं करने वाले हैं. अपना वोट 'आम आदमी' को दीजिए, वे कम से कम आपके काम तो आएंगे.
देखें वीडियो-
#WATCH | Gurdaspur, Punjab: Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal says, "Last time, you all voted for Sunny Deol. Did he ever come here?... He never came, so what was the benefit? We all thought that he was a big actor, and if we vote for him, he will do something. These big… pic.twitter.com/mC0zosvd8a
— ANI (@ANI) December 2, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2023 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

