Congress MLAs Suspend: कैश कांड में फंसे झारखंड के तीन कांग्रेस विधायकों को पार्टी ने किया सस्पेंड
नेशनल हाइवे-16 पर नाकाबंदी कर गाड़ी को रोका गया तो उसमें झारखंड कांग्रेस के तीन विधायक थे. जब गाड़ी की जांच की गई तो उसमें भारी संख्या में कैश मिला. इस कैश की गिनती के लिए मशीनें मंगाई गई हैं.
Congress MLAs Suspend: कांग्रेस ने झारखंड के उन तीनों विधायकों को सस्पेंड कर दिया है, जिनकी गाड़ी से भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ था. पश्चिम बंगाल पुलिस ने हावड़ा में तीनों विधायकों की कार से कैश बरामद किया था, जिसके बाद रुपये गिनने वाली मशीन मंगवाई गई थी. कांग्रेस ने ये कार्रवाई रांची के खिजरी से विधायक राजेश कच्छप, कोंगारी सिमडेगा के कोलेबिरा से नमन विक्सेल कोंगारी और जामताड़ा से इरफान अंसारी के खिलाफ की है.
कांग्रेस के मीडिया इंचार्ज पवन खेड़ा और झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है. हावड़ा की एसपी ग्रामीण ने बताया कि नेशनल हाइवे-16 पर नाकाबंदी कर गाड़ी को रोका गया तो उसमें झारखंड कांग्रेस के तीन विधायक थे. जब गाड़ी की जांच की गई तो उसमें भारी संख्या में कैश मिला. इस कैश की गिनती के लिए मशीनें मंगाई गई हैं.
Congress suspends 3 Jharkhand MLAs who were held in West Bengal with huge amount of cash
Read @ANI Story | https://t.co/xwHqOQcAoR#jharkhandcongress #WestBengalPolice pic.twitter.com/MXN9spEHeM
— ANI Digital (@ani_digital) July 31, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2022 01:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

