देश

कांग्रेस की पोस्टर गर्ल डॉ. प्रियंका का बड़ा आरोप, कहा- टिकट धांधली में अजय कुमार लल्लू भी शामिल

लखनऊ के सरोजनी नगर से टिकट का दावा कर रहीं डॉ. प्रियंका मौर्या ने पार्टी के सचिव संदीप सिंह और अजय कुमार लल्लू पर संगीन आरोप लगाया है.

कांग्रेस की पोस्टर गर्ल डॉ. प्रियंका का बड़ा आरोप, कहा- टिकट धांधली में अजय कुमार लल्लू भी शामिल
कांग्रेस पोस्टर गर्ल डॉ. प्रियंका मौर्या (Twitter)

UP Assembly Election 2022, 15 जनवरी: कांग्रेस के लड़की हूं, लड़ सकती हूं पोस्टर में सबसे आगे रहने वाली डॉ. प्रियंका मौर्या ने पार्टी पर टिकट बेचने का आरोप लगाया है. लखनऊ के सरोजनी नगर से टिकट का दावा कर रहीं डॉ. प्रियंका मौर्या ने पार्टी के सचिव संदीप सिंह और अजय कुमार लल्लू पर संगीन आरोप लगाया है.

प्रियंका के अनुसार कांग्रेस के नाम का इस्तेमाल किया है. कांग्रेस महिला विरोधी है. डॉ. प्रियंका मौर्या ने ट्वीट करते हुए कहा "सभी प्रत्याशियों को कांग्रेस में टिकट की दलाली की भनक पहले ही लग चुकी थी. सभी ने मिल कर लखनऊ जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी के खिलाफ, अध्यक्ष Ajay Kumar Lallu जी को दिया गया था. अजय कुमार लल्लू ने भी कोई कार्यवाही नहीं की क्यूोंकि वो भी इस दलाली में शामिल थे."

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2022 02:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).