MLA Salary Hike: पश्चिम बंगाल के विधायकों का वेतन 40 हजार रुपए प्रति माह बढ़ा, CM ममता बनर्जी का ऐलान
ममता बनर्जी ने आज विधायकों के वेतन में 40,000 रुपए प्रति माह की बढ़ोतरी की घोषणा की. ममता बनर्जी ने कहा कि मेरे वेतन में कोई संशोधन नहीं किया गया है, क्योंकि मैं लंबे अरसे से किसी तरह का वेतन नहीं ले रही हूं.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज विधानसभा में राज्य के विधायकों के वेतन में 40,000 रुपए प्रति माह की बढ़ोतरी की घोषणा की. ममता बनर्जी ने कहा कि मेरे वेतन में कोई संशोधन नहीं किया गया है, क्योंकि मैं लंबे अरसे से किसी तरह का वेतन नहीं ले रही हूं.
वेतन और भत्तों सहित विधायकों को मिलने वाला वास्तविक मासिक भुगतान अब 81,000 रुपये प्रति माह की मौजूदा दर से बढ़कर 1.21 लाख रुपये हो जाएगा. इसी तरह, अब से मंत्रियों को मिलने वाला वास्तविक मासिक भुगतान 1.10 लाख रुपये प्रति माह से बढ़कर लगभग 1.50 लाख रुपये प्रति माह हो जाएगा.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज विधानसभा में राज्य के विधायकों के वेतन में 40,000 रुपए प्रति माह की बढ़ोतरी की घोषणा की। pic.twitter.com/EaUTphVKxS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 7, 2023
ममता बनर्जी ने कैबिनेट मंत्रियों और राज्य मंत्रियों के सैलेरी में बढ़ोतरी की है. अब राज्य के मंत्रियों का मासिक वेतन 10,900 रुपये से बढ़ाकर 50,900 रुपये कर दिया गया है. वहीं, कैबिनेट मंत्रियों के मामले में यह राशि 11,000 रुपये से बढ़ाकर 51,000 रुपये कर दी गई है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2023 05:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

