Electricity Amendment Bill: आज पेश होने वाले बिजली संशोधन बिल को CM केजरीवाल ने बताया खतरनाक, कहा- लोगों की तकलीफ़ें बढ़ेंगी
बिजली कर्मचारियों व इंजीनियरोंने प्रस्तावित विधेयक के खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. तमिलनाडु, तेलंगाना व पश्चिम बंगाल की सरकारों की तरफ से इस विधेयक के खिलाफ बयान जारी किये जा चुके हैं.
Electricity Amendment Bill 2022: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने बिजली संशोधन बिल का विरोध करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा. उन्होने ट्वीट कर कहा "आज लोक सभा (Lok Sabha) में बिजली संशोधन बिल लाया जा रहा है. ये क़ानून बेहद ख़तरनाक है. इस से देश में बिजली की समस्या सुधरने की बजाय और गंभीर होगी. लोगों की तकलीफ़ें बढ़ेंगी. केवल चंद कंपनियों को फ़ायदा होगा. मेरी केंद्र से अपील है कि इसे जल्दबाज़ी में ना लाया जाए."
बिजली कर्मचारियों व इंजीनियरों के राष्ट्रीय सेमिनार में प्रस्तावित विधेयक के खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया है. तमिलनाडु, तेलंगाना व पश्चिम बंगाल की सरकारों की तरफ से इस विधेयक के खिलाफ बयान जारी किये जा चुके हैं.
आपको बता दें कि देश के बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार करने की मंशा के साथ केंद्र सरकार सोमवार को बिजली संशोधन विधेयक, 2022 लोकसभा में पेश कर सकती है. यह विधेयक देश के मौजूदा बिजली वितरण क्षेत्र में बड़े बदलाव ला सकती है. इससे पूरे बिजली सेक्टर में निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी को और बढ़ाने का रास्ता खुल सकता है. पूरे देश में पहली बार बिजली ग्राहकों को एक से ज्यादा बिजली वितरण कंपनियों को चुनने का विकल्प खोल सकता है.
आज लोक सभा में बिजली संशोधन बिल लाया जा रहा है। ये क़ानून बेहद ख़तरनाक है। इस से देश में बिजली की समस्या सुधरने की बजाय और गंभीर होगी। लोगों की तकलीफ़ें बढ़ेंगी। केवल चंद कंपनियों को फ़ायदा होगा। मेरी केंद्र से अपील है कि इसे जल्दबाज़ी में ना लाया जाए।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 8, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2022 11:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

