Satyendra Jain New Video: तिहाड़ जेल में केजरीवाल के मंत्री की मौज! सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो आया सामने
तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मंत्री और आप नेता सत्येंद्र जैन का एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इसमें कई लोग उनके बैरक के अंदर बैठकर बात करते नजर आ रहे हैं.
Satyendra Jain New Video: तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मंत्री और आप नेता सत्येंद्र जैन का एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इसमें कई लोग उनके बैरक के अंदर बैठकर बात करते नजर आ रहे हैं. जारी वीडियो में दावा किया जा रहा है कि सत्येंद्र जैन जेल सुपरिटेंडेंट अजीत कुमार से मीटिंग कर रहे हैं. यह वीडियो इसी साल 12 सितंबर का बताया जा रहा है.
इसके पहले भी उनके दो वीडियो सामने आ चुके हैं, जिसमें वह जेल में मसाज कराते व खाना खाते हुए नजर आए थे. तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येन्द्र जैन ने एक के बाद एक सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद कोर्ट का रुख किया है. सत्येंद्र जैन की ओर से दिल्ली की एक अदालत में याचिका दाखिल की गई है. याचिका में मांग की गई है कि सीसीटीवी फुटेज मीडिया में लीक न किये जाएं.
#WATCH | More CCTV visuals of jailed Delhi Minister and AAP leader Satyendar Jain in Tihar jail come out: Sources pic.twitter.com/4c6YdJ2bAL
— ANI (@ANI) November 26, 2022
जेल में खाना खाने का वीडियो हुआ था वायरल
Another Arvind Kejriwal lie nailed.
Latest CCTV footage shows AAP’s jailed minister Satyendra Jain getting food of his choice, multi course meal, including fruits and dry fruits…
Jain has infact gained 8kg while in jail, contrary to his lawyer’s claims of him having lost 28kg! pic.twitter.com/tSjW67XfUe
— Amit Malviya (@amitmalviya) November 23, 2022
मसाज कराने का CCTV फुटेज
कट्टर ईमानदार पार्टी ने तिहाड़ जेल में ही अपने भ्रष्ट मंत्री सत्येंद्र जैन के लिए खोला मसाज पार्लर..
सत्येन्द्र जैन जेल में यूं करवट बदल बदल कर दिन काट रहे हैं....! pic.twitter.com/HMZvaL3VQM
— Srinivas BV (@srinivasiyc) November 19, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2022 09:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

