CM Bante Hi Pehla Kaam Kya Karenge: 'नया सीएम बन रहे हैं ना..', महंत बालकनाथ को देखते ही बोले अधीर रंजन चौधरी, BJP नेता ने दिया जवाब; देखें VIDEO
एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि महंत बालकनाथ सदन से बाहर निकल रहे हैं. तभी वहीं पर मौजूद अधीर रंजन चौधरी महंत बालकनाथ की ओर इशारा करते हुए कहते हैं, '' नया सीएम बन रहे हैं ना..'' तभी एक मीडियाकर्मी महंत बालकनाथ से पूछता है, ''सर राजस्थान के नए सीएम बनते ही पहला काम क्या करेंगे.''
लोकसभा (Lok Sabha) में कांग्रेस के नेता और सांसद अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) और राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में शामिल महंत बालकनाथ के बीच सोमवार को संसद परिसर में हल्का-फुल्का पल साझा करते नजर आए. दरअसल, एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि महंत बालकनाथ सदन से बाहर निकल रहे हैं. तभी वहीं पर मौजूद अधीर रंजन चौधरी महंत बालकनाथ की ओर इशारा करते हुए कहते हैं, '' नया सीएम बन रहे हैं ना..'' तभी एक मीडियाकर्मी महंत बालकनाथ से पूछता है, ''सर राजस्थान के नए सीएम बनते ही पहला काम क्या करेंगे.'' इस पर महंत बालकनाथ मुस्कुराते हुए कहते हैं, ''अरे भाई.. कुछ नहीं.'' सांसद महंत बालकनाथ को बीजेपी ने राजस्थान में तिजारा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था. महंत बालकनाथ ने इस सीट से विधानसभा का चुनाव जीत लिया है और उन्हें राजस्थान के नए सीएम पद के रेस में शामिल बताया जा रहा है.
देखें वीडियो-
#WATCH | Winter Session of Parliament | Congress leader and LoP in Lok Sabha Adhir Ranjan Chowdhury and BJP MP Yogi Balaknath share a light moment in the Parliament premises as Adhir Ranjan Chowdhury says "Rajasthan ke naye CM ban rahe hai naa..." pic.twitter.com/G8B0TIH1xw
— ANI (@ANI) December 4, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2023 04:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

