CM केजरीवाल को मिला एक और 'लव लेटर', जानें मुख्यमंत्री को कौन भेज रहा है ये चिट्ठी
अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि आज एक और लव लेटर आया है. दरअसल आज सीएम केजरीवाल को एलजी वीके सक्सेना की ओर से छह पन्नों की चिट्ठी भेजी गई है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल वीके सक्सेना के बीच की खींचतान लगातार जारी है. अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि आज एक और लव लेटर आया है. दरअसल आज सीएम केजरीवाल को एलजी वीके सक्सेना की ओर से छह पन्नों की चिट्ठी भेजी गई है.
केजरीवाल ने एक और ट्वीट कर लिखा, "बीजेपी LG के जरिए दिल्ली के लोगों की जिंदगी तबाह करने पर तुली है. रोज ये लोग किसी ना किसी बात को लेकर बखेड़ा कर देते हैं. मैं दिल्लीवासियों को भरोसा दिलाता हूं- जब तक आपका ये बेटा जिंदा है, चिंता मत करना. आपका बाल भी बांका नहीं करने दूंगा.
बीते शुक्रवार को दिल्ली सीएम ने एलजी वीके सक्सेना को लेकर ट्वीट किया था, "LG साहेब रोज मुझे जितना डांटते हैं, उतना तो मेरी पत्नी भी मुझे नहीं डांटतीं. पिछले 6 महीनों में LG साहिब ने मुझे जितने लव लेटर लिखे हैं, उतने पूरी जिंदगी में मेरी पत्नी ने मुझे नहीं लिखे. LG साहेब, थोड़ा chill करो. और अपने सुपर बॉस को भी बोलो, थोड़ा chill करें." केजरीवाल ने बिना नाम लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा था. वे लगातार आरोप लगा रहे हैं कि पीएम मोदी के इशारों पर ही एलजी वीके सक्सेना काम कर रहे हैं और आप सरकार के काम में अड़चने ला रहे हैं.
बीजेपी LG के ज़रिए दिल्ली के लोगों की ज़िंदगी तबाह करने पर तुली है। रोज़ ये लोग किसी ना किसी बात को लेकर बखेड़ा कर देते हैं।
मैं दिल्लीवासियों को भरोसा दिलाता हूँ- जब तक आपका ये बेटा ज़िंदा है, चिंता मत करना। आपका बाल भी बांका नहीं करने दूँगा। https://t.co/4l5zyLc2v9
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 8, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2022 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

