Lok Sabha Election 2024: आज़मगढ़ से BJP उम्मीदवार 'निरहुआ' ने आम्रपाली-अक्षरा के साथ किया रोड शो, कहा- एक दिन खत्म हो जाएगी सपा-कांग्रेस (Watch Video)
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने अभिनेत्री आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह के साथ रोड शो किया. इस दौरान भोजपुरी गायक रितेश पांडे भी बीजेपी के चुनाव रथ पर दिखाई दिए.
Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने अभिनेत्री आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह के साथ रोड शो किया. इस दौरान भोजपुरी गायक रितेश पांडे भी बीजेपी के चुनाव रथ पर दिखाई दिए. इस मौके पर निरहुआ ने कहा कि जब इंडिया गठबंधन के लोग हारने लगते हैं, तो झूठ बोलना शुरू कर देते हैं. कभी उनका EVM खराब हो जाता है, तो कभी हमारे कार्यकर्ता खराब हो जाते हैं. ये लोग अपनी हार स्वीकार नहीं करते हैं. इसी के चलते एक दिन पूरे देश से कांग्रेस और समाजवादी पार्टी खत्म हो जाएगी.
आज़मगढ़ से BJP उम्मीदवार 'निरहुआ' ने आम्रपाली-अक्षरा के साथ किया रोड शो
#WATCH आज़मगढ़, उत्तर प्रदेश: आजमगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने कहा, "जब वे(INDIA गठबंधन) हारने लगते हैं तो झूठ बोलते हैं, कभी EVM खराब हो जाता है तो कभी हमारे कार्यकर्ता खराब हो जाते हैं। ये लोग कभी अपनी हार स्वीकार नहीं करते और इसी वजह से पूरे… https://t.co/SWvn7BNRnE pic.twitter.com/tcDsOc1HZH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 23, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2024 03:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

