Who Will Be CM: BJP ने MP, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के लिए पर्यवेक्षकों के नाम का किया ऐलान, सीएम के नाम को लेकर जल्द खत्म होगा इंतजार
मध्य प्रदेश के लिए हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, के. लक्ष्मण और आशा लाकड़ा को पर्यवेक्षक बनाया गया है. राजस्थान के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडे को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. वहीं, छत्तीसगढ़ के लिए अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल और दुष्यंत कुमार गौतम को पर्यवेक्षक बनाया गया है.
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में अपने विधायक दल के नेताओं के चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को केंद्रीय पर्यवेक्षकों के नामों का ऐलान कर दिया है. मध्य प्रदेश के लिए हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, के. लक्ष्मण और आशा लाकड़ा को पर्यवेक्षक बनाया गया है. राजस्थान के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और राज्यसभा सदस्य सरोज पांडे को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. वहीं, छत्तीसगढ़ के लिए अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल और दुष्यंत कुमार गौतम को पर्यवेक्षक बनाया गया है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के लिए ये सभी पर्यवेक्षक नवनिर्वाचित विधायकों की बैठकों के लिए संबंधित राज्यों की यात्रा करेंगे, जहां भविष्य के मुख्यमंत्रियों के नाम घोषित किए जाएंगे.
देखें ट्वीट-
BJP Observers for Chhattisgarh, Madhya Pradesh and Rajasthan decided.
Rajasthan - Defence Minister Rajnath Singh, Vinod Tawade and Saroj Pandey
Madhya Pradesh - Haryana CM Manohar Lal Khattar, K Laxman, Asha Lakra
Chhattisgarh - Union Ministers Arjun Munda and Sarbananda Sonowal… pic.twitter.com/lTlrzvNSR6
— ANI (@ANI) December 8, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2023 11:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

