VIDEO: बिहार विधानसभा का घेराव करने जा रहे RJD कार्यकर्ताओं पर बरसी लाठियां, तेजस्वी और तेज प्रताप यादव हिरासत में
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकर्ताओं पर मंगलवार को बिहार पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी. इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को चोंटे भी आई है. पुलिस का कहना है कि बिहार विधानसभा का घेराव करने जा रहे आरजेडी कार्यकर्ताओं को जब रोका गया तो उन्होंने पथराव शुरू कर दिया. जिसके बाद हालात को नियंत्रण में करने के लिए पानी की बौछारे और लाठीचार्ज करना पड़ा.
बिहार (Bihar) की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के नेतृत्व में विधानसभा का घेराव करने वाली थी. लेकिन रास्ते में ही पुलिस के साथ आरजेडी कार्यकर्ताओं की भिड़ंत हो गई. जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया. इस दौरान आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और तेज प्रताप ने गिरफ्तारी भी दी.
पटना की सड़कों पर RJD कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन@rupeshtvpress | #RJD | #Patna | #Bihar | #TejashwiYadav | #TejpratapYadav | @dineshgautam1 pic.twitter.com/OseXTfnm3p
— TV9 Bharatvarsh (@TV9Bharatvarsh) March 23, 2021
बिहार: राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव और पार्टी कार्यकर्ताओं ने पटना में बेरोज़गारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। pic.twitter.com/VWYNzDwoDI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 23, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2021 02:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

