Bihar Politics: नीतीश कुमार छोड़ सकते हैं BJP का साथ! कल 11 बजे JDU और RJD ने अलग-अलग बैठक बुलाई
बिहार में जेडीयू और बीजेपी के बीच दूरियां बढ़ने के चलते कल राज्य में बड़ा उलटफेर होने के संकेत मिल रहे हैं. दोनों पार्टियों के बीच बढ़ी दूरियों को लेकर कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार बीजेपी का साथ छोड़ सकते हैं
Bihar Politics: बिहार में जेडीयू और बीजेपी के बीच दूरियां बढ़ने के चलते राज्य में बड़ा उलटफेर होने के संकेत मिल रहे हैं. दोनों पार्टियों के बीच बढ़ी दूरियों को लेकर कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) बीजेपी का साथ छोड़ सकते हैं और महागठबंधन के साथ सरकार बना सकते हैं. बिहार से ही खबर है कि जेडीयू और आरजेडी की कल 11 बजे अलग-अलग बैठक होने वाली है. कहा जा रहा है बैठक में जहां जेडीयू की तरफ से बीजेपी का साथ छोड़ने को लेकर फैसला लिया जाएगा. वहीं आरजेडी की तरफ से नीतीश कुमार के साथ जाने को लेकर आगे के रणनीति क्या होगी उस ऊपर चर्चा हो सकती है.
बता दें कि शनिवार और रविवार की रात नीतीश कुमार की पहले ही आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के साथ दो बैठकें हो चुकी हैं. इसके बाद उन्होंने सोनिया गांधी से फोन पर बातचीत की. दोनों नेताओं से बातचीत के बाद बिहार की राजनीति में इशारा इस तरफ मिल रहा है कि नीतीश कुमार बीजेपी का साथ छोड़कर महागठबंधन के साथ सरकार बना सकते हैं.
#BiharPolitics | Janata Dal (United) to hold a meeting tomorrow at 11 am.
RJD will also hold a separate meeting at 11 am tomorrow.
— ANI (@ANI) August 8, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2022 08:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

