India vs Bharat: PM मोदी के बोर्ड पर नजर आया भारत, देश के साथ दुनिया को भी दिया अहम संदेश
पीएम मोदी की एक तस्वीर भारत मंडपम से सामने आई है. उनके सामने एक बोर्ड रखा है, जिस पर इंडिया की जगह भारत लिखा हुआ है.
दिल्ली में इस वक्त G-20 सम्मेलन की बैठक चल रही है. इस बैठक में 20 देशों के ताकतवर नेता हिस्सा ले रहे हैं. इस बीच पीएम मोदी की एक तस्वीर भारत मंडपम से सामने आई है. उनके सामने एक बोर्ड रखा है, जिस पर इंडिया की जगह भारत लिखा हुआ है. आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से देश में भारत बनाम इंडिया पर बहस शुरू हुई है. ऐसे में पीएम मोदी की यह तस्वीर देश और दुनिया को अहम संदेश दे रही है. हिंदुस्तान अपने प्राचीन नाम के साथ आगे बढ़ना चाहता है.
इस पूरे विवाद की शुरुआत मंगलवार को उस वक्त हुई जब जी-20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज के निमंत्रण पत्र पर 'प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया' की जगह 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' लिखा गया. निमंत्रण पत्र के सामने आने के बाद विपक्ष ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार देश का नाम इंडिया शब्द के इस्तेमाल को बंद कर केवल भारत कहे जाने की योजना बना रही है.
देश में चल रहे 'इंडिया बनाम भारत' के विवाद के बीच संयुक्त राष्ट्र के एक शीर्ष अधिकारी ने इस मामले पर टिप्पणी की है. यूएन अधिकारी ने कहा है कि जब उन्हें नाम बदलने को लेकर किसी तरह का अनुरोध मिलेगा तब यूएन उस पर विचार करेगा.
New Bharat Represents G20 with pledge of 'वसुधैव कुटुंबकम्'#G20Bharat pic.twitter.com/SnEyaj3q65
— Rajeev Dixit (@RajvRatna) September 9, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2023 11:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

