Assembly Elections 2023 Schedule: मध्य प्रदेश-राजस्थान समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के तारीखों का आज होगा ऐलान, EC ने दिल्ली में 12 बजे बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस
निर्वाचन आयोग पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा आज दोपहर 12 बजे करेगा. निर्वाचन आयोग ने सोमवार दोपहर को एक संवाददाता सम्मेलन बुलाया है जिसमें वह मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा.
- Read in
- हिंदी
Assembly Elections 2023 Schedule: देश में आगामी लोकसभा चुनाव से पहले इस साल मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है. चुनाव के तारीखों के ऐलान को लेकर भारतीय निर्वाचन आयोग दोपहर 12 बजे दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन बुलाया है. जिसमें वह मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत पांच राज्यों में होने वाले चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा.
मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत पांच राज्यों में इस साल के अंत में कार्यकाल ख़त्म हो रहा है. जिसमें 40 सदस्यों वाली मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल जहां दिसंबर में खत्म हो रहा है, वहीं 90 सदस्यों वाली छत्तीसगढ़ विधानसभा का कार्यकाल जनवरी में खत्म हो जाएगा. 230 सदस्यों वाली मध्य प्रदेश विधानसभा, 200 सदस्यों वाली राजस्थान विधानसभा और 119 सदस्यों वाली तेलंगाना विधानसभा का कार्यकाल भी जनवरी में ही खत्म हो रहा है
Tweet:
Election Commission of India to hold a press conference in Delhi today. The election schedule of the general election to legislative Assemblies of Mizoram, Chhattisgarh, Madhya Pradesh, Rajasthan and Telangana to be announced. pic.twitter.com/Xni6RJDise
— ANI (@ANI) October 9, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2023 08:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

