Assam Municipal Election Results: असम निकाय चुनाव में बीजेपी का जलवा, 548 वार्डों में चल रही आगे, कांग्रेस पस्त
असम निकाय चुनाव की मतगणना आज सुबह आठ बजे से चल रही है. अभी बीजेपी 548 वार्डों में, कांग्रेस 61 वार्डों में और अन्य 125 वार्डों में आगे है. नगर निकाय चुनाव में कुल 2,532 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. हालांकि 57 वार्ड के उम्मीदवारों को बिना लड़े ही विजेता घोषित कर दिया गया.
असम निकाय चुनाव की मतगणना जारी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीजेपी 548 वार्डों में, कांग्रेस 61 वार्डों में और अन्य 125 वार्डों में आगे है. राज्य के 80 नगर निकायों के सभी वार्ड में रविवार को 70 प्रतिशत मतदान हुआ था. इस चुनाव में कुल 2,532 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. हालांकि 57 वार्ड के उम्मीदवारों को बिना लड़े ही विजेता घोषित कर दिया गया. राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ. मतदान के बाद सभी ईवीएम मशीनों को जिले और सब डिविजनल मुख्यालयों में सुरक्षित स्ट्रांग रूम में भेजा गया.
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)