Delhi: आज ही के दिन रखी गई राम जन्मभूमि की नींव, इसलिए काले कपड़े पहन काग्रेसियों ने किया प्रदर्शन: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की टाईमिंग को लेकर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि "कांग्रेस ने विरोध के लिए इस दिन को चुना क्योंकि इसी दिन पीएम मोदी ने राम जन्मभूमि की नींव रखी थी."
कांग्रेस (Congress) पार्टी ने आज महंगाई के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया विरोध प्रदर्शन राहुल गांधी प्रियंका गांधी भी शामिल हुए. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home minister Amit Shah) ने कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की टाईमिंग को लेकर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि "कांग्रेस ने विरोध के लिए इस दिन को चुना और काले कपड़े पहने क्योंकि वे अपनी तुष्टिकरण की राजनीति को और बढ़ावा देने के लिए एक सूक्ष्म संदेश देना चाहते हैं क्योंकि इसी दिन पीएम मोदी ने राम जन्मभूमि की नींव रखी थी."
अमित शाह कहते हैं कि कांग्रेस ने हिडन तरीके से अपीजमेंट की प़ॉलिसि अपनाई है. कोई ईडी ने समन नहीं किया.. फिर भी विरोध का कार्यक्रम रखा गया. आज सभी के लोग काले कपड़े पहन कर आए, आज ही के दिन राम जन्म भूमि का शिलान्यास किया था. शांतिपूर्ण तरीके से समाधान हुआ था, लेकिन कांग्रेस फिर भी खुश नहीं है. वहीं अमित शाह के अलावा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर सवाल खड़े किए हैं.
Congress chose this day for protest and wore black clothes because they want to give a subtle message to further promote their appeasement politics because on this day itself PM Modi laid the foundation of Ram Janambhoomi: Union Home minister Amit Shah pic.twitter.com/Uc5oZPDbFY
— ANI (@ANI) August 5, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2022 07:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

