Amit Shah-Nitish Kumar Meeting: अरसे बाद पटना में होगी अमित शाह और नीतीश कुमार की मीटिंग, क्या डिमांड रखेंगे बिहार CM?
गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अरसे बाद एकसाथ नजर आएंगे. मौका होगा बिहार की राजधानी पटना में आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक का. बताया जा रहा है कि इस बैठक में बिहार विशेष राज्य का दर्जा देने का मुद्दा उठा सकता है.
गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अरसे बाद एकसाथ नजर आएंगे. मौका होगा बिहार की राजधानी पटना में आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक का. दरअसल, समाचार एजेंसी एएनआई ने गृह मंत्रालय के हवाले से ट्वीट कर बताया है, ''पूर्वी क्षेत्रीय परिषद में बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड राज्य शामिल हैं. बैठक का आयोजन बिहार सरकार के सहयोग से गृह मंत्रालय के तहत अंतर-राज्य परिषद सचिवालय द्वारा किया जा रहा है. पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में सदस्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ-साथ प्रत्येक राज्य के दो वरिष्ठ मंत्री भाग लेंगे. बैठक में मुख्य सचिव, राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी भाग लेंगे.'' बताया जा रहा है कि इस बैठक में बिहार विशेष राज्य का दर्जा देने का मुद्दा उठा सकता है.
देखें ट्वीट-
Eastern Zonal Council comprises the states of Bihar, West Bengal, Odisha and Jharkhand. The meeting is being organized by the Inter-State Council Secretariat under the Ministry of Home Affairs in collaboration with the government of Bihar. The 26th meeting of the Eastern Zonal… pic.twitter.com/kS4d58ljMO
— ANI (@ANI) December 9, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2023 10:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

