ABP News Assembly Election Results 2023 Live Streaming: एमपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में किसकी बन रही सरकार? यहां देखें लाइव
मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज यानी रविवार को आएंगे. मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है. 2024 के लोकसभा चुनाव में अब छह महीने से भी कम समय बचा है और ऐसे में इन राज्यों के विधानसभा चुनाव को सेमीफाइनल मुकाबले के रूप में देखा जा रहा है.
ABP News Assembly Election Results 2023 Live Streaming: मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज यानी रविवार को आएंगे. मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है. 2024 के लोकसभा चुनाव में अब छह महीने से भी कम समय बचा है और ऐसे में इन राज्यों के विधानसभा चुनाव को सेमीफाइनल मुकाबले के रूप में देखा जा रहा है. कांग्रेस राजस्थान और छत्तीसगढ़ की सत्ता में है और भारतीय जनता पार्टी (BJP) मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ है. इन तीन राज्यों में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है, जबकि के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली भारत राष्ट्र समिति (BRS) तेलंगाना में ‘हैट्रिक’ लगाने की उम्मीद कर रही है.
ABP News Assembly Election Results 2023 Live Streaming:
ज्यादातर ‘एग्जिट पोल’ (चुनाव बाद सर्वेक्षण) में मध्य प्रदेश में भाजपा को आगे बताया गया है और राजस्थान में कांटे के मुकाबले की संभावना व्यक्त की गई है जबकि तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बढ़त मिलने का अनुमान जताया गया है. मध्य प्रदेश की 230 सीट, छत्तीसगढ़ की 90 सीट, तेलंगाना की 119 सीट और राजस्थान की 199 सीट के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है. राजस्थान में एक विधानसभा सीट पर उम्मीदवार की मृत्यु होने के कारण चुनाव टाल दिया गया था. मतगणना शुरू होने के कुछ ही देर बाद से शुरुआती रुझान सामने आ रहे हैं. संभवत: दोपहर तक तस्वीर साफ हो जाएगी कि इन चारों राज्यों में किसकी सरकार बनने जा रही है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2023 08:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

