देश

ABP-C Voter Rajasthan Exit Poll 2023: राजस्थान में लौट सकती है बीजेपी सरकार, ABP-CVoter के एग्जिट पोल में कांग्रेस को लगा झटका

आज राजस्थान के लिए एग्जिट पोल जारी किए जा रहे हैं. राजस्थान में लौट सकती है बीजेपी सरकार, ABP-C Voter के एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है.

ABP-C Voter Rajasthan Exit Poll 2023: राजस्थान में लौट सकती है बीजेपी सरकार, ABP-CVoter के एग्जिट पोल में कांग्रेस को लगा झटका
(Photo : X)

ABP-C Voter Rajasthan Exit Poll 2023: राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी. सूबे में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. राज्य के 200 विधानसभा क्षेत्रों में से 199 में 51,000 से अधिक मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ था.

आज राजस्थान के लिए एग्जिट पोल जारी किए जा रहे हैं. राजस्थान में लौट सकती है बीजेपी सरकार, ABP-C Voter के एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है. वहीं कांग्रेस को झटका लग सकता है. कांग्रेस सत्ता से बाहर हो सकती है. ABP-C Voter के एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 94 से 114 सीटें मिल सकती हैं. वहीं कांग्रेस 71 से 91 सीटे जीत सकती है. अन्य के खाते में 9 से 19 सीटे जा सकती हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2023 07:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).