AAP ने अपने राज्यसभा सांसदों को जारी किया व्हिप, सदन में कल पेश होगा दिल्ली सेवा बिल
आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने सभी राज्यसभा सांसदों को 7 अगस्त और 8 अगस्त को सदन में उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है.
आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने सभी राज्यसभा सांसदों को 7 अगस्त और 8 अगस्त को सदन में उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल, 7 अगस्त को राज्यसभा में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 पेश करेंगे.
लोकसभा ने ‘दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र शासन संशोधन विधेयक 2023’ को मंजूरी दे दी. यह विधेयक दिल्ली में समूह-ए के अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापना के लिए एक प्राधिकार के गठन के लिहाज से लागू अध्यादेश का स्थान लेगा.
इस अध्यादेश की वजह से केंद्र सरकार और अरविंद केजरीवाल की AAP के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई थी. बसपा ने पहले दिल्ली सेवा बिल पर आम आदमी पार्टी को समर्थन देने की बात कही थी, लेकिन बाद में बसपा ने लोकसभा और राज्यसभा में वोटिंग के दौरान बायकॉट का ऐलान कर दिया. ओडिशा की सत्ताधारी BJD और TDP ने इस बिल पर केंद्र सरकार का समर्थन करने का ऐलान किया है. इससे पहले YSR भी केंद्र को समर्थन देने की बात कह चुकी है.
Aam Aadmi Party (AAP) issues a three-line whip for all its Rajya Sabha MPs to be present in the House on August 7 and August 8.
Union Home Minister Amit Shah will move the Government of National Capital Territory of Delhi (Amendment) Bill, 2023, in Rajya Sabha tomorrow, August… pic.twitter.com/rj4YbyTHhp
— ANI (@ANI) August 6, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2023 06:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

