देश

The Kashmir Files: कश्मीर पर बनी फिल्म में सच छुपाया गया, झुठी कथाएं दिखाई गई: संजय राउत

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा "कश्मीर पर एक फिल्म बनी है, लेकिन सच छुपाया गया है और बहुत सारी झुठी कथाएं दी गई हैं. भाजपा इस फिल्म का प्रचार कर रही है तो भाजपा के समर्थक इस फिल्म को देखेंगे ही."

The Kashmir Files: कश्मीर पर बनी फिल्म में सच छुपाया गया, झुठी कथाएं दिखाई गई: संजय राउत
शिवसेना नेता संजय राउत

Sanjay Raut on Kashmir Files: डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई है. समाज का एक वर्ग ऐसा भी है जो इस फिल्म को प्रोपेगेंडा मान रहा है और सत्य से दूर बता रहा है. इसी लिस्ट में शिवसेना (Shiv sena) नेता संजय राउत (Sanjay Raut) भी शामिल हैं. उन्होंने कहा "कश्मीर पर एक फिल्म बनी है, लेकिन सच छुपाया गया है और बहुत सारी झुठी कथाएं दी गई हैं. भाजपा इस फिल्म का प्रचार कर रही है तो भाजपा के समर्थक इस फिल्म को देखेंगे ही, अभी फिल्म को राष्ट्रीय पुरुस्कार दिया जाएगा, फिल्म के निर्देशक को पद्मश्री दिया जाएगा. उन्हें Y प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मिली है. कश्मीरी पंडितों को वहां बहुत तकलीफ झेलनी पड़ी है, कश्मीरी पंडितों की घर वापसी का वादा तो PM ने किया था तो अब तक क्यों नहीं हुआ."

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2022 10:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).