देश

Viksit Bharat Sankalp Yatra Exhibition: वाराणसी दौरे पर पीएम मोदी, कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज में चल रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रदर्शनी का किया दौरा- VIDEO

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज से वाराणसी से दो दिवसीय दौरे पर हैं. अपने इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री वाराणसी में कटिंग, मेमोरियल इंटर कॉलेज में चल रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रदर्शनी का दौरा कार लोगों से बातचीत की.

Viksit Bharat Sankalp Yatra Exhibition: वाराणसी दौरे पर पीएम मोदी, कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज में चल रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रदर्शनी का किया दौरा- VIDEO

Viksit Bharat Sankalp Yatra Exhibition: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज से वाराणसी से दो दिवसीय दौरे पर हैं. अपने इस दौरे के दौरान  प्रधानमंत्री  वाराणसी में  कटिंग, मेमोरियल इंटर कॉलेज में चल रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रदर्शनी का दौरा कार लोगों से बातचीत की. अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर पीएम मोदी वाराणसी और पूर्वांचल के लिए 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की 37 परियोजनाओं का शुभारंभ और उद्घाटन करेंगे. वह नमो घाट से काशी तमिल संगमम 2.0 का भी शुभारंभ करेंगे और कन्याकुमारी से वाराणसी तक नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे.

बता दें पीएम मोदी द्वारा 15 नवंबर को झारखंड के खूंटी से विकसित भारत संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. इस यात्रा का उद्देश्य विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में नागरिकों के बीच जागरूकता पैदा करना और योजनाओं के शत प्रतिशत संतृप्ति के लिए "जनभागीदारी" की भावना में उनकी भागीदारी को सुनिश्चित करना है। यह भारत सरकार की अब तक की सबसे बड़ी आउटरीच पहल है. यह पहल 25 जनवरी, 2024 तक देश भर में 2.60 लाख ग्राम पंचायतों और 4000 से अधिक शहरी स्थानीय निकायों को कवर करेगी.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2023 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).