Video: उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर में एक सड़क हादसा सामने आया है. जिसमें पिकअप लोडर पलटी हो जाने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक़ हरिद्वार के लक्सर और मुजफ्फनगर जिले से 20 सत्संगी पिकअप लोडर में बैठकर नैमिष के जयगुरुदेव आश्रम में होनेवाले सत्संग में शामिल होने के लिए जा रहे थे. लेकिन रास्ते में ड्राइवर का नियंत्रण गाड़ी से छुट गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलटी हो गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. बाकी लोग घायल हुए है. इस हादसे के बाद ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया. पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और ड्राइवर की तलाश कर रही है. ये भी पढ़े :Bulandshahr Bus Accident: बुलंदशहर में एक वाहन और बस की टक्कर में 10 यात्रियों की मौत, 27 अन्य घायल
देखें वीडियो :
#NewsUpdate: शाहजहांपुर- श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटने से हादसा, तीन श्रद्धालुओं की हुई मौत, 15 श्रद्धालु घायल जय गुरुदेव सत्संग में शामिल होने जा रहे थे श्रद्धालु, चौक कोतवाली के नेशनल हाईवे 24 की घटना |@shahjahanpurpol@Uppolice #Shahjahanpur #UttarPradesh pic.twitter.com/1SKKBKnj0W
— Crimeweeknews (CWNEWS) (@crimeweek_news) August 18, 2024
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)












QuickLY