Fact Check: 'वोट नहीं देने पर खाते से कटेंगे 350 रुपये', PIB ने भ्रामक दावे का किया खंडन (View Tweet)
प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक यूनिट (Fact Check Unit) ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक फर्जी खबर का खंडन किया है.
Fact Check: प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक यूनिट (Fact Check Unit) ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक फर्जी खबर का खंडन किया है. दरअसल, वायरल खबर में दावा किया गया है कि लोकसभा चुनाव में जो मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं करेंगे, चुनाव आयोग द्वारा उनके बैंक खातों से ₹350 काट लिए जाएंगे. पीआईबी ने सोशल साइट X पर बताया कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी है. इलेक्शन कमीशन द्वारा ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है. ऐसी भ्रामक खबरों को शेयर न करें.
PIB ने भ्रामक दावे का किया खंडन:
दावा: लोकसभा चुनाव में जो मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं करेंगे, चुनाव आयोग द्वारा उनके बैंक खातों से ₹350 काट लिए जाएंगे। #PIBFactCheck
➡️यह दावा फर्जी है।
➡️@ECISVEEP द्वारा ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
➡️ऐसी भ्रामक खबरों को शेयर न करें। pic.twitter.com/pW2QUwYqqp
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) March 29, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2024 01:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

