PIB Fact Check: इंडियन रेलवे के यात्रियों को अब 5 साल से छोटे बच्चों के लिए भी लेना होगा पूरा टिकट? जानें इस वायरल खबर की सच्चाई
सोशल मीडिया पर खबर वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि इंडियन रेलवे के यात्रियों को अब 5 साल से छोटे बच्चों के लिए पूरा टिकट लेना पड़ेगा. पीआईबी फैक्ट चेक ने वायरल हो रहे खबर की सच्चाई बताई है.
PIB Fact Check: वैसे तो सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन भ्रमित करने वाली फेक खबरें (Fake News) सुनने को मिलती रहती हैं. इसी कड़ी में एक खबर वायरल हो रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि इंडियन रेलवे (Indian Railway) के यात्रियों को अब पांच साल से छोटे बच्चों के लिए पूरा टिकट लेना होगा. पीआईबी फैक्ट चेक (PIB Fact Check) ने इस खबर का खंडन करते हुए सच्चाई बताई है. पीआईबी फैक्ट चेक के अनुसार, पांच साल से छोटे बच्चों के लिए बर्थ बुक करना है या नहीं इसका विकल्प दिया गया है. अगर बच्चे के लिए बर्थ बुक नहीं किया है तो बच्चा बिना टिकट के यानी मुफ्त में यात्रा कर सकता है.
पीआईबी फैक्ट चेक का ट्वीट
A report by @ZeeNews claims #IndianRailways passengers will now have to buy full ticket for kids below 5 years#PIBFactCheck
▶️It is optional in @RailMinIndia to buy ticket & book a berth for kids below 5 yrs
▶️Free travel is allowed for kids below 5 yrs, if no birth is booked pic.twitter.com/SxWjNxMA9V
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) August 17, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2022 02:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

