देश

Pariksha Pe Charcha 2022: ऑनलाइन पढ़ाई करते हैं, या Reels देखते हैं?...पीएम मोदी ने ऐसे ली बच्चों की चुटकी

पीएम मोदी बच्चों की चुटकी लेते नजर आए. उन्होंने बच्चों से कहा "जब आप ऑनलाइन पढ़ाई करते हैं तो क्या आप सच में पढ़ाई करते हैं, या reel देखते हैं?

Pariksha Pe Charcha 2022: ऑनलाइन पढ़ाई करते हैं, या  Reels देखते हैं?...पीएम मोदी ने ऐसे ली बच्चों की चुटकी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credit : Twitter)

Pariksha Pe Charcha 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज नई दिल्‍ली के तालकटोरा स्‍टेडियम में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के 5वें संस्‍करण में विश्‍वभर के विद्यार्थियों से संवाद कर रहे हैं. इस दौरान पीएम मोदी  बच्चों की चुटकी लेते नजर आए. उन्होंने बच्चों से कहा "जब आप ऑनलाइन पढ़ाई करते हैं तो क्या आप सच में पढ़ाई करते हैं, या reel देखते हैं? दोष ऑनलाइन या ऑफलाइन का नहीं है. क्लासरूम में भी कई बार आपका शरीर क्लासरूम में होगा, आपकी आंखें टीचर की तरफ होंगी, लेकिन कान में एक भी बात नहीं जाती होगी, क्योंकि आपका दिमाग कहीं और होगा."

इसके बाद पीएम मोदी ने कहा "जितना आइपैड, मोबाइल फोन के अंदर घुसने में आनंद आता है, उससे हज़ार गुना आनंद अपने भीतर घुसने का होता है। दिन भर में कुछ पल ऐसे निकालिए, जब आप ऑनलाइन भी नहीं होंगे, ऑफलाइन भी नहीं होंगे बल्कि इनरलाइन होंगे। जितना अपने अंदर जाएंगे, आप अपनी ऊर्जा को अनुभव करेंगे."

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2022 12:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).