Baby Sold For iPhone: आईफोन खरीदने के लिए मां ने बेच दिया 8 महीने का बच्चा, रील्स बनाने का चढ़ा था शौक, आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल में एक जोड़े ने कथित तौर पर इंस्टाग्राम रील्स बनाने के लिए आईफोन खरीदने के लिए अपने 8 महीने के बच्चे को बेच दिया. आरोपी महिला और उसका पति की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. उनके पास खाने की भी किल्लत रहती थी. इसके बावजूद महिला को आईफोन चलाने का शौक था.
Couple Sold Baby To Buy iPhone: पश्चिम बंगाल (West Bengal) से चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक जोड़े ने कथित तौर पर इंस्टाग्राम रील्स बनाने के लिए आईफोन खरीदने के लिए अपने 8 महीने के बच्चे को बेच दिया. यह विचित्र कहानी पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले से आई है. पश्चिम बंगाल पुलिस ने बच्चे की मां, साथी, और बच्चे को खरीदने वाली महिला, प्रियंका घोष को गिरफ्तार कर लिया है, हालांकि, बच्चे का पिता जयदेव अभी भी फरार है.
आरोपी महिला और उसका पति की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. उनके पास खाने की भी किल्लत रहती थी. इसके बावजूद महिला को आईफोन चलाने का शौक था. उसके पड़ोसियों ने जब उसके पास आईफोन देखा तो वे भी हैरान रह गए.
In a shocking incident from West Bengal, a couple reportedly sold their 8-month-old baby to purchase an iPhone for creating Instagram reels. The bizarre story comes from West Bengal's North 24 Parganas district.
The West Bengal police have successfully apprehended the baby's… pic.twitter.com/2KfN83JKuF
— IndiaToday (@IndiaToday) July 27, 2023
पड़ोसियों ने महिला से आईफोन के बारे में पूछा था, तो उसने सही जवाब नहीं दिया. वहीं, कुछ लोगों ने ध्यान दिया कि उसका बेटा कुछ दिन से नजर नहीं आ रहा है. जिसके बाद सख्ती से पूछताछ की तो महिला ने ये बात मानी कि पैसों के लिए उसने बेटे को बेच दिया है. पुलिस ने बेचे गए बच्चे को खरदाह की रहने वाली एक महिला से छुड़ा लिया है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2023 03:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

