पैगंबर साहब पर टिप्पणी मामले में BJP से निलंबित नूपुर शर्मा पहली बार सार्वजनिक रूप से आईं नजर, 'द वैक्सीन वॉर' के प्रमोशन इवेंट में हुईं शामिल- VIDEO
पैगंबर साहब पर टिप्पणी करने को लेकर बीजेपी से निलंबित नूपुर शर्मा काफी समाय बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आईं. रविवार को फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री की आगामी 'द वैक्सीन वॉर' के प्रमोशन से जुड़े कार्यक्रम में उन्होंने भाग लिया.
नई दिल्ली: पैगंबर साहब पर टिप्पणी करने को लेकर बीजेपी से निलंबित नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) काफी समाय बाद पहली बार दिल्ली में सार्वजनिक रूप से नजर आईं. रविवार को फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री की की तरफ से आयोजित उनकी आगामी 'द वैक्सीन वॉर' (The Vaccine War) के प्रमोशन से जुड़े कार्यक्रम में उन्होंने भाग लिया. इस कार्यक्रम में नूपुर शर्मा ने फिल्म निर्माताओं और कलाकारों के साथ भाग लिया और वैक्सीन तैयार करने वाले वैज्ञानिकों के प्रति आभार जताया. उन्होंने इस दौरान लोगों का आभार जताते हुए कहा कहा कि मैं आप सभी को दिल से धन्यवाद देना चाहती हूं. यह आपके प्रयासों का ही परिणाम है कि हम भारतीय आज जीवित हैं. वहीं इस आभार के लिए उनका धन्यवाद किया गया.
नुपुर शर्मा को पिछले मई 2022 को एक टीवी शो में पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इसके बाद उनके खिलाफ विरोध शुरू हो गया. जिसके बाद पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया गया.
Video:
Bharat Mata ki Jai, India can do it -
Nupur Sharma at the premier show of #TheVaccineWar in Delhi pic.twitter.com/FULydJwzww
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) September 24, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2023 02:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

