देश

PM Modi Oath Ceremony: नरेंद्र मोदी ने रचा इतिहास, लगातार तीसरी बार बनें देश के प्रधानमंत्री, यहां देखें समारोह लाइव

नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही रविवार को इतिहास रचा दिया. राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को पीएम पद की शपथ दिलाएंगी. इसके बाद उनके कैबिनेट में अमित शाह, राजनाथ सिंह को शपथ दिलाई. फिलहाल राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह चल रहा है.

PM Modi Oath Ceremony: नरेंद्र मोदी ने रचा इतिहास, लगातार तीसरी बार बनें देश के प्रधानमंत्री, यहां देखें समारोह लाइव

PM Modi Oath Ceremony Live: नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही रविवार को इतिहास रचा दिया. राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को पीएम पद की शपथ दिलाएंगी. इसके बाद उनके कैबिनेट में अमित शाह, राजनाथ सिंह को शपथ दिलाई. फिलहाल राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह चल रहा है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक-एक करके मोदी सरकार के मंत्रियों को शपथ दिला रही हैं. प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण को लेकर राष्ट्रपति भवन मेहमानों से खचा-खच भर हुआ. शपथ ग्रहण में सात राष्ट्रों के शासनाध्यक्ष, कई देशों के राजदूत-उच्चायुक्त, देश के विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट हस्तियां सहित करीब आठ हजार लोग इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने हुए हैं.

शपथ ग्रहण से पहले प्रधानमंत्री सुबह राजघाट पहुंचे, जहां पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद वो देश के पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल 'सदैव अटल" पर पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया. इस दौरान उनके साथ कई बीजेपी नेता भी मौजूद थे.

यहां देखें लाइव:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2024 07:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).