Mumbai: आरे कॉलोनी में मेट्रो का कार शेड बनाने पर उद्धव का विरोध, डिप्टी सीएम फडणवीस ने कहा- SC के प्रस्तावित जमीन पर बनाया जाएगा
आरे कॉलोनी में मेट्रो का कार शेड बनाने पर डिप्टी सीएम फडणवीस का बयान आया कि सरकार उद्धव ठाकरे के सम्मान को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेंगे. फडणवीस के उस बयान के बाद एक बार फिर से नया बयान आया है. डिप्टी सीएम फडणवीस ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के प्रस्तावित जमीन पर ही बनाया जाएगा
Metro Car Shed Project: मुंबई के आरे कॉलोनी में कार शेड बनाने को लेकर सियासी तेज हो गई है. जहां महाराष्ट्र चाहती है कि आरे कॉलोनी में ही कार शेड बने. वहीं उद्धव ठाकरे ने आरे कॉलोनी में मेट्रो का कार शेड बनाने पर विरोध जताया. उद्धव के बयान के कुछ समय बाद ही डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Deputy CM Devendra Fadnavis) का बयान आया कि सरकार उद्धव ठाकरे के सम्मान को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेंगे. फडणवीस के उस बयान के बाद एक बार फिर से नया बयान आया है. डिप्टी सीएम फडणवीस ने कहा कि मुंबईकरों के लाभ के लिए, मेट्रो सेवा शुरू करने के लिए सुप्रीम द्वारा प्रस्तावित भूमि पर ही कार शेड बनाया जाना चाहिए.
वहीं आगे फडणवीस ने कहा कि हमारी सरकार के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने जो जगह क्लियर की थी उस जगह पर 25% काम हो चुका है और शेष 75% काम तुरंत किया जा सकता है इसलिए मुंबई के लोगों के हित में अगर तुरंत मेट्रो शुरू करनी है तो वहीं कार शेड बनना चाहिए और हमारा यही फैसला रहेगा कि कार शेड वहीं बने.
For the benefit of Mumbaikars, the car shed should only be made on that land proposed by SC in order to start the metro service: Maharashtra Deputy CM Devendra Fadnavis
— ANI (@ANI) July 1, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2022 08:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

