देश

Mumbai Weather Forecast: मुंबई में कल से हो सकती है बेमौसम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

देश की राजधानी मुंबई और आस-पास के जिले ठाणे और पालघर में कल 25 से 27 नवम्बर के बीच बेमौसम बारिश हो सकती है. भारतीय मौसम विभाग ने आशंका जाहिर करते हुए अलर्ट जारी किया है.

Mumbai Weather Forecast: मुंबई में कल से हो सकती है बेमौसम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
Maharashtra Rains (Photo Credits IANS)

Mumbai Weather Forecast: देश की राजधानी मुंबई और आस-पास के जिले ठाणे और पालघर में कल 25 से 27 नवम्बर के बीच बेमौसम बारिश हो सकती है. भारतीय मौसम विभाग ने आशंका जाहिर करते हुए अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने कहा कि हालिया मौसम पूर्वानुमान से संकेत मिलता है कि 24 घंटे तक बिना रुके गुजरात-महाराष्ट्र तट पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, बारिश औसतन 50-60 मिमी, अन्य स्थानों पर 80 मिमी+ बारिश होगी. मौसम विभाग के इस अनुमान के बाद मुंबईकरों को सलाह दी गई है कि वे बाहर निकलते समय मौसम की जानकारी लेते रहें, क्योंकि यह बेमौसम बारिश है. इस समयावधि के दौरान तूफान की तीव्रता भी अधिक होगी. मौसम विभाग के बारिश के अनुसमन के बीच मुंबई करों के लिए राहत वाली बात है कि राजधानी में वायु प्रदुषण में काफी के साथ ही तापमान में गिरावट आएगी.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2023 02:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).