देश

Mumbai Fight Video: मुंबई से सटे डोंबिवली में बाइक में पेट्रोल भरने से मना करने पर पंप कर्मचारियों-ग्राहकों के बीच मारपीट, जमकर चले लात घूंसे

मुंबई से सटे डोंबिवली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वायरल वीडियो में बाइक में पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल भरवाने आये ग्राहकों और पेट्रोल पंप कर्मचारियों का है. बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने उनकी बाइक पे पेट्रोल भरने से मना कर दिया. जिसके बाद दोनों तरफ से मारपीट हो गई.

Mumbai Fight Video: मुंबई से सटे डोंबिवली में बाइक में पेट्रोल भरने से मना करने पर पंप कर्मचारियों-ग्राहकों के बीच मारपीट, जमकर चले लात घूंसे

Mumbai Fight Video: मुंबई से सटे डोंबिवली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वायरल वीडियो में बाइक में पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल भरवाने आये ग्राहकों और पेट्रोल पंप कर्मचारियों का है. बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने उनकी बाइक में पेट्रोल भरने से मना कर दिया. जिसको लेकर पहले दोनों तरफ से पहले बहस हुई. इसके बाद लात घूंसे चलने लगे. दोनों तरफ से लात घूंसे कुछ समय तक चलते रहे. जिसके चलते पेट्रोप पंप पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी जैसे माहौल पैदा हो गई. हालांकि कुछ समय बाद किसी तरफ से मामला शांत हुआ. दोनों पक्षों का मारपीट और लात- घूंसों का वीडियो सीसीटीवी में कैद होने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि अब तक यह नहीं मालूम पड़ पाय है कि मामले में पेट्रोल पंप कर्मचारियों या ग्रहकों की तरफ से पुलिस स्टेशन में कोई मामला दर्ज हुआ है या नहीं.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2024 04:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).