देश

Ayodhya Ram Leela 2024: मिस यूनिवर्स इंडिया रिया सिंघा विश्व प्रसिद्ध अयोध्या की राम लीला में निभाएंगी देवी सीता का किरदार, मनोज तिवारी बनेंगे भगवान राम

मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिंघा इस साल विश्व प्रसिद्ध अयोध्या की राम लीला में देवी सीता का किरदार निभाने जा रही हैं, जबकि बीजेपी नेता और अभिनेता-गायक मनोज तिवारी भगवान राम की भूमिका निभाएंगे.

Ayodhya Ram Leela 2024: मिस यूनिवर्स इंडिया रिया सिंघा विश्व प्रसिद्ध अयोध्या की राम लीला में निभाएंगी देवी सीता का किरदार, मनोज तिवारी बनेंगे भगवान राम
रिया सिंघा (Photo Credits: X)

Ayodhya Ram Leela 2024: मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 (Miss Universe India 2024) रिया सिंघा (Rhea Singha) इस साल विश्व प्रसिद्ध अयोध्या की राम लीला (Ayodhya's Ram Leela) में देवी सीता (Mata Sita) का किरदार निभाने जा रही हैं, जबकि बीजेपी नेता और अभिनेता-गायक मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) भगवान राम की भूमिका निभाएंगे. बीजेपी नेता और अभिनेता रवि किशन (Ravi Kishan) सुग्रीव की भूमिका निभाएंगे. माता सीता का किरदार निभाने को लेकर रिया सिंघा काफी एक्साइटेड हैं.

उन्होंने कहा- मैं, मिस यूनिवर्स इंडिया 2024, देवी सीता की भूमिका में दुनिया की सबसे बड़ी राम लीला के लिए अयोध्या आ रही हूं. भगवान राम और सीता के आशीर्वाद से मुझे यह अवसर मिला है. पिछले साल, 36 करोड़ लोगों ने राम लीला देखी. इस साल अयोध्या की राम लीला में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 50 करोड़ लोग शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि इसके लिए मैं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और अयोध्या की राम लीला के संस्थापक सुभाष मलिक का आभार व्यक्त करती हूं. यह भी पढ़ें: Rhea Singha Is Miss Universe India 2024 Winner: मिलिए 19 वर्षीय गुजराती ब्यूटी क्वीन से, जो मिस यूनिवर्स खिताब के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी

रिया सिंघा अयोध्या की राम लीला में निभाएंगी देवी सीता का किरदार

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2024 02:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).