देश

Jagdeep Dhankhar Mimicry Row: जगदीप धनखड़ को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं, बवाल बढ़ने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने दी सफाई, कहा- 'मिमिक्री एक कला' (Watch Video)

लोकसभा के संसद परिसर में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करने का मामला राजनीतिक तूल पकड़ लिया है. जिसका विरोध होता देख TMC के सांसद कल्याण बनर्जी ने सफाई देते हुए कहा कि उनका इरादा जगदीप धनखड़ को ठेस पहुंचाने का नहीं था.

Jagdeep Dhankhar Mimicry Row:  जगदीप धनखड़ को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं, बवाल बढ़ने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने दी सफाई, कहा- 'मिमिक्री एक कला' (Watch Video)
(Photo Credits FB)

Jagdeep Dhankhar Mimicry Row: लोकसभा के संसद परिसर में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करने का मामला राजनीतिक तूल पकड़ लिया है. जिसका विरोध होना शुरू हो गया है. क्योकि संवैधानिक पद का इस तरह से अपमान करने को लेकर पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने भी निराशा जताया है. मामले को तूल पकड़ते देख टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने सफाई दी है. टीएमसी सांसद ने मीडिया से पूछे गए सवाल में कहा कि मिमिक्री एक कला है और जगदीप धनखड़ को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था. वे अच्छे इन्सान हैं.

दरअसल लोकसभा से विपक्ष के सांसदों को निलंबित किए जाने के बाद मंगलवार को विपक्षी दलों ने विरोध प्रदर्शन किया था. इसी दौरान सदन के परिसर में टीएमसी के निलंबित सांसद कल्याण बनर्जी उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल  की, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद उनका विरोध शुरू हो गया.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2023 01:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).