Meghalaya: शिलांग के पुलिस बाजार में धमाका, CM कोनराड संगमा बोले- अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा
मेघालय के CM कोनराड संगमा ने आज शाम पुलिस बाजार, शिलांग में हुए विस्फोट की निंदा की है. उन्होंने कहा कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा.
मेघालयः शिलांग (Shillong) के पुलिस बाजार (Police Bazar) इलाके में देर शाम ब्लास्ट (Bomb Blast) हुआ. धमाके में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. पुलिस बाजार शिलांग के व्यस्त इलाके में स्थित एक व्यावसायिक इमारत है. धमाका दिल्ली मिष्ठान भंडार के पास हुआ था. विस्फोट के बाद, एक बम दस्ता विस्फोट स्थल पर पहुंच गया है और क्षेत्र का निरीक्षण कर रहा है. कोरोना के कारण रविवार के दिन कर्फ्यू था और सभी बाजारों में दुकानें बंद थीं.
मेघालय के CM कोनराड संगमा ने विस्फोट की निंदा की है. उन्होंने ट्वीट किया, "शांति भंग करने और नुकसान पहुंचाने का प्रयास एक कायरतापूर्ण कृत्य के अलावा और कुछ नहीं है. अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा. हम राज्य में शांति सुनिश्चित करेंगे."
मेघालय के CM कोनराड संगमा ने आज शाम पुलिस बाजार, शिलांग में हुए विस्फोट की निंदा की।
उन्होंने ट्वीट किया, "शांति भंग करने और नुकसान पहुंचाने का प्रयास एक कायरतापूर्ण कृत्य के अलावा और कुछ नहीं है। अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। हम राज्य में शांति सुनिश्चित करेंगे।"
(फाइल फोटो) pic.twitter.com/3cL9IkyUua
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 30, 2022
🚨 Low intensity IED blast in Shillong’s heart - Police Bazar.
Bomb squad on spot and investigation is underway.
No casualties reported yet.#Meghalaya pic.twitter.com/ToFMmtwiPj
— BIPRAJIT ROY CHOUDHURY (@BIPRAJITROYCHO1) January 30, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2022 09:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

